EVS Important Questions For CTET| पर्यावरण अध्ययन के महत्वपुर्ण प्रश्न

In this post, Examsaga provides EVS Important Questions In Hindi For Ctet –2020. You can also download the pdf of these evs important questions for Ctet 

EVS Important Questions For Ctet

Examsaga ने इस पोस्ट में ctet के लिए evs के कुछ important questions हिंदी में दिए है। इन questions को ctet में आये हुए evs previous year questions के आधार पर तैयार किये गए है। Ctet में अच्छे नम्बर लाने के लिए आपको दिए गए Evs important questions की प्रैक्टिस करना आवश्यक है। 
Evs के Handwritten Notes  डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे –


EVS-Important-Questions-For-CTET



  1. कोई व्यक्ति 29 नवम्बर 2019 को एक एक्प्रेस ट्रेन में सूरत (गुजरात) से नगरकोइल (केरल) जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन सूरत से 19.45 बजे चली और 1 दिसम्बर 2019 को 11.45 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि सूरत से नगरकोइल के बीच ट्रेन मार्ग की दूरी 2120 कि0मी0 है तो इस यात्रा में ट्रेन की औसत चाल थीः-

(a) 132.5km/h 
(b) 60.km/h 
(c) 53.km/h 
(d) 45.km/h 

Correct Answer – (c)


2. निम्नलिखित में से कौन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेट लिफ्टर है। 
(a) सुनीता विलियम्स 
(b) बछेन्द्री पाल 
(c) सूर्यमणि 
(d) कर्णम मल्लेश्वरी 

Correct Answer – (d)

3. नीचे दिया गया कौन सा एक समूह जड़ों का है। 
(a) चुकन्दर, आलू, अदरक 
(b) गाजर, हल्दी, अदरक
(c) शकरकन्दी, मूली, हल्दी 
(d) गाजर, चुकन्दर, मूली 

Correct Answer – (d)

4. रेगिस्तानी ओक नाम का एक पेड़ है जो पाया जाता है। 
(a) आबू-धाबी में 
(b) आस्ट्रेलिया में 
(c) राजस्थान के रेगिस्तानों में 
(d) संयुक्त अरब आमीरत के रेगिस्तानों में 

Correct Answer – (b)

5.नीपेन्थिस, वह पौधा जो शिकार करता है, के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजीए।
 (1) यह पौधा आस्ट्रेलिया, इण्डोनेशिया और भारत में मेघालय में पाया जाता है। 
(2) इसका आकार घड़े जैसे होता है और इसका मुँह एक पत्ती से ढ़का होता है। 
(3) यह केवल छोटे-कीड़े मकौड़ो को फसाकर उनका शिकार कर सकता है। 
 (4) यह छोटे कीड़े-मकौड़े को खींचने के लिए मोहक आवाज निकालता है जो इसमें फंस जाते हैं और बाहर नहीं निकल पाते। सह कथन है- 
a. 2 and 4 
b. 1,2,3 
c. 1 and 2 
d. 1 and 3  

Correct Answer – (c)

 

6. भारत की आजादी से पहले महात्मा गाँधी ने जिस दांडी के समुद्र तट तक अपनी प्रसिद्ध यात्रा की थी वह भारत के नीचे दिए गए किस राज्य में स्थित है। 
(a) आंध्रप्रदेश 
(b) कर्नाटक 
(c) महाराष्ट्र 
(d) गुजरात 

Correct Answer – (d)

7. उच्च ज्वर (तेज बुखार) के साथ कंपकंपी जिसका उपचार सिंकोना पेड़ की छाल से किया जा सकता है, वह है। 
(a) मियादी बुखार
(b) मलेरिया 
(c) चिकनगुनिया 
(d) डेंगू 

Correct Answer – (b)

8. किसी डॉक्टर का घर x पर स्थित है तथा उसका अस्पताल y पर स्थित है। डॉ के घर से अस्पताल जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः डॉ पहले A पर जातें हैं जो x के ठीक पूर्व में 600 m की दूरी पर है, फिर वह B पर जाते हैं जो A के ठीक दक्षिण में 450M की दूरी पर है फिर वह C पर जाते हैं जो B के ठीक पश्चिम में 120 M दूरी पर है और अन्त में वह Y अपने अस्पताल पहुँचते हैं जो C के ठीक उत्तर में 90 M की दूरी पर है। अस्पताल के सापेक्ष डॉ के घर की सही दिशा क्या है। 
(a) उत्तर-पूर्व 
(b) उत्तर-पश्चिम 
(c) दक्षिण-पूर्व 
(d) दक्षिण-पश्चिम 

Correct Answer – (b)

9. चेराओ नाच कहाँ के लोग करते हैं। 
(a) झारखण्ड 
(b) मिजोरम
(c) मणिपुर 
(d) मेघालय 

Correct Answer – (b)

10. तमिलनाडु के निकटवर्ती राज्य हैं। 
(a) आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक 
(b) केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र 
(c) कर्नाटक, छत्तीसगढ, केरल 
(d) आंध्रप्रदेश, केरल, कर्नाटक

Correct Answer – (d)

  
 
11.निम्नलिखित में से कौन-सा कथन आकलन प्रक्रियाओं के बारे में सबसे कम उपयुक्त है?
 (a) बच्चे को निजी विवरण और वैयक्तिक पृष्ठपोषण(फीडबैक) देना वांछनीय अभ्यास है। 
 (b) सीखने के संकेतकों और उप-संकेतकों की सूची बनानारिपोर्टिंग को अधिक विस्तृत बनाता है। 
 (c) ‘ठीक’, ‘अच्छा’ और ‘बहुत अच्छा’ जैसी टिप्पणियाँ बच्चे सीखने के बारे में एक समझ प्रदान करती हैं। 
 (d) बच्चों के पोर्टफोलियो में केवल उनके सबसे बेहतर कार्य न हा के सभी तरह के कार्य होने चाहिए।

Correct Answer – (a)

12.पर्यावरण अध्ययन की अन्तः विषयी प्रकृति पर्यावरणीय मुद्दों को द्वारा संबोधित करती है। 
(a) विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की विषय य-वस्तु के प्रयोग और पद्धति 
(b) सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग 
(c) विज्ञान की विषय-वस्तु और पद्धति के प्रयोग 
(d) विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण शिक्षा की विषयवस्तु और पद्धति के प्रयोग 

Correct Answer – (d)

13.कक्षा 5 अ के शिक्षक एक सवाल देते हैं : पेड़ों के पाँच लाभ लिखिए। जबकि कक्षा 5 ब के शिक्षक निम्न सवाल देते हैं : क्या होगा अगर धरती पर कोई पेड़ न हो? इन सवालों की प्रकृति कैसी है? 
 (a) बद्ध अंत वाला, अभिसारी है और मुक्त अंत वाला, अपसारी है 
(b) मुक्त अंत वाला, अभिसारी है और बद्ध अंत वाला, अपसारी है 
 (c) मुक्त अंत वाला, अपसारी है और बद्ध अंतवाला, अभिसारी है 
 (d) बद्ध अंत वाला, अपसारी है और मुक्त अंत वाला, अभिसारी है।
 

Correct Answer – (b)

14.काँच के जार तथा बोतलों को, उनमें अचार भरने से पूर्व, सूर्य की धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है। ऐसा क्यों है? 
(a) उनके तापमान में वृद्धि करने के लिए 
(b) उनमें से धूल को हटाने के लिए 
 (c) नमी को पूर्णतः हटाने के लिए 
(d) अचार को स्वादिष्ट बनाने के लिए
  Correct Answer – (c)

 

  15.रेनू की दादी उसे एक सूखा कुआँ दिखाते हुए बताती है कि 15-20 वर्ष पहले कुएँ में पानी था, लेकिन अब यह पूर्णतः सूख गया हैं। कुएँ में पानी सूखने के क्या कारण हो सकता सकते हैं? 
(1) पेड़ों कुएँ तथा उनके आस-पास के स्थान की मिट्टी को अब सीमेंट से ढक दिया गया है। 
 (2) आस-पास के इलाके में बहुत सारे बोरिंग पम्प लग गए हैं। 
 (3) प्रत्येक व्यक्ति के घर में अब नल होने के कारण कोई भी कुएँ का प्रयोग नहीं करता है। 
 (a) 1 और 2 
(b) केवल 3
 (c)केवल 1 
(d) केवल 2 
  Correct Answer – (a)

 

  16. बगुला भैंस पर बैंठता है, क्योंकि 
 (a) बगुला तथा भैंस में सहजीवी का संबंध है 
(b) बगुला मनोरंजन के लिए भैंस पर बैठता है 
(c) भैंस बगुले को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने मदद करती है 
 (d) बगुला भैंस को डराना चाहता है 
Correct Answer – (a)

 

  17. निम्नलिखित में से जड़ का कौन-सा कार्य पौधे के लिए नहीं है? 
(a) भोजन भंडारण/संचित करना 
 (b) ह्यूमस उपलब्ध कराना 
(c) पौधे को सहारा देना 
(d) जल तथा खनिजों का अवशोषण करना 
  Correct Answer – (b)

 

  18.’कुडुक’ कहाँ के लोगों की भाषा है? 
(a) मिजोरम 
(b) मणिपुर 
(c) अरुणाचल प्रदेश 
(d) झारखण्ड 
  Correct Answer – (d)

 

  19.प्राथमिक कक्षाओं में पर्यावरण अध्ययन को सिखाने सीखने में कहानियाँ एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। पर्यावरण अध्ययन के कक्षा-कक्ष में कहानी सुनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे कम उपयुक्त कारण है? 
(a) कहानियों में व्यक्तियों के अनुभव शामिल होते हैं। 
 (b) कहानियाँ अनेक विषय-क्षेत्रों को छूती हैं। 
(c) कहानियाँ कक्षा प्रबंधन में सहायता करती हैं। 
 (d) कहानियाँ पर्यावरण अध्ययन अवधारणा से संबंध जोड़ने के लिए संदर्भ उपलब्ध कराती हैं। 
  Correct Answer – (d)

 
 
  20.’जो व्यक्ति जंगल में कम-से-कम 25 वर्षों से रह रहे हैं उनका उस जंगल-भूमि पर और उसमें पैदा होने वाली वस्तुओं पर अधिकार है।” यह जनादेश किसके द्वारा दिया गया है? 
(a) भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 1894 
 (b) संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2012 
 (c) भारतीय जंगल अधिनियम, 1927 
 (d) जंगल अधिकार अधिनियम, 2007 
  Correct Answer – (d)

 

  21.निम्नलिखित में से मच्छरों द्वारा फैलने वाले रोगों का समुच्चय कौन-सा है? 
 (a) डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया 
(b) मियादी बुखार, हैज़ा, चिकनगुनिया 
(c) मलेरिया, एच. आई. वी.-एड्स, डेंगू 
 (d) एच. आई. वी.-एड्स, हैज़ा, डेंगू 
  Correct Answer – (a)

 

  22.पशुओं की त्वचा पर विविध पैटर्न (डिजाइन) : 
(a) उनकी त्वचा पर बालों के कारण होते हैं 
(b) उस जलवायु के कारण होते हैं जिसमें वे रहते हैं 
(c) उनकी शारीरिक शक्ति को इंगित करते हैं 
 (d) परावर्तित प्रकाश के कारण होते हैं 
  Correct Answer – (a)

 

  23.निम्नलिखित में से कौन-से राज्य जम्मू और कश्मीर के पड़ोसी राज्य हैं? 
(a) उत्तराखंड, राजस्थान 
 (b) हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड 
 (c) हिमाचल प्रदेश, पंजाब 
 (d) हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश 
  Correct Answer – (c)

 

  24.निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी कैक्टस पौधे काँटों के बीच अपना घोंसला बनाता है? 
 (a) फाख्ता 
 (b) शकरखोरा 
(c) बया 
 (d) कलचिड़ी 
  Correct Answer – (a)

 

  25.किसी पशु के विषय में नीचे दिए गए विवरण को पढ़िए और उस पशु को पहचानिए : “यह भालू जैसा दिखता है परन्तु भालू नहीं है। यह दिन के लगभग 17 घण्टे वृक्षों की शाखाओं से उल्टे लटककर सोता है। यह जिस वृक्ष पर रहता है उसी की पत्तियाँ खाता है। यह लगभग 40 वर्षों तक जीवित रहता है।” —CTET Class (1 to 5) 18 सितम्बर, 2016 
(a) स्लॉथ 
 (b) लंगूर 
 (c)चिम्पैन्जी 
(d) पैन्डा 
  Correct Answer – (a)



Download Pdf of EVS Important Questions For Ctet In Hindi-



TELEGRAM LINK:-


👉Join Here – PDF Other Study Material पाने के लिये अब आप हमारे Telegram Channel को Join कर सकते हैं |👈