बाल विकास एवम सीखने की प्रक्रिया (CDP) के Important Objectives Part-14

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बाल विकास एवम सीखने की प्रक्रिया (CDP) के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न

In this post, Examsaga provides Bal Vikas objective question in Hindi  for ctet, uptet, htet, btet, kvs, and others tet.

Bal-Vikas-objective-question-Hindi



Bal Vikas objective question in Hindi

1. भाषा के अर्जन एवं विकास के लिए सर्वाधिक संवेदनशील अवधि कौन सी है।
(1) जन्म पूर्व अवधि
(2) प्रारंभिक बाल्यावस्था
(3) मध्य बाल्यवस्था
(4) किशोरावस्था


2. निम्नलिखित में से कौन सी लॉरेंस कोलबर्ग के द्वारा प्रस्तावित नैतिक विकास की अवस्था है।
(1) प्रस्तुति अवस्था
(2) सामाजिक अनुबंध अभिविन्यास
(3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
(4) उद्योग बनाम अधीनता अवस्था

3. कक्षा में परिचर्चा के दौरान एक शिक्षक प्रायः लड़कियों की तुलना में लड़को पर अधिक ध्यान देता है। यह किसका उदाहरण है।
(1) जेंडर पक्षपात
(2) जेंडर पहचान
(3) जेंडर संबध्दता
(4) जेंडर समरुपता

4. बच्चों में जेंडर रुढ़िवादिता एंव जेंडर-भूमिका अनुरुपता को कम करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी पद्धति प्रभावशाली है।
(1) जेंडर – पक्षपात के बारे में परिचर्चा।
(2) जेंडर विशिष्ट भूमिकाओं को महत्व देना।
(3) जेंडर – पृथक का खेल समूह बनाना।
(4) जेंडर – पृथक बैठके की व्यवस्था करना।

5. निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने बच्चों को ज्ञान के सक्रिय जिज्ञासु के रुप में देखते हुये उनके चिंतन पर सामाजिक एंव सांस्कृतिक विषय वस्तुओं के प्रभाव को महत्व दिया।
(1) जॉन बी. वाट्सन
(2) लेव वायगोट्स्की
(3) जीन पियाजे
(4) लॉरेंस कोलबर्ग

6. जिग-सॉ पहेली को करते समय 5 वर्ष की नज्मा स्वंय से कहती है, नीला टुकड़ा कहाँ है नहीं यह वाला नहीं गाढ़े रंग वाला जिससे यह जूता पूरा बन जायेगा।
इस प्रकार की वार्ता को वायगोट्स्की किस तरह संबोधित करते हैं।

(1.) व्यक्तिगत वार्ता
(2.) जोर से बोलना
(3.) पाड़(ढ़ाँचा)
(4.) आत्मकेन्द्रित वार्ता

7. बच्चों को संकेत देना तथा आवश्कता पड़ने पर सहयोग प्रदान करना, निम्नलिखित में किसका उदाहरण है।
(1.) प्रबलन
(2.) अनुबंधन
(3.) मॉडलिंग
(4.) पाड़ (ढाँचा)

8. निम्नलिखित व्यवहारों में से कौन-सा जीन पियाजे के द्वारा प्रस्तावित मूर्त संक्रियात्मक अवस्था को विशेषित करता है।
(1) परिकल्पित – निगमान्तमक तर्कः साध्यात्मक विचार
(2) संरक्षणः कक्षा समावेशन
(3) आस्थागित अनुकरण पर्दाथ स्थायित्व
(4) प्रतीकात्मक खेलः विचारों की अनुत्क्रमणीयता

9. बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी पियाजे की संरचना है।
(1) स्कीमा
(2) अवलोकन अधिगम
(3) अनुबंधन
(4) प्रबलन

10. आकलन का प्राथमिक उद्देश्य क्या होना चाहिए।
(1.) विद्यार्थियों के लिए श्रेणी निश्चित करना
(2.) संबंधित अवधारणाओं के बारें में बच्चों की स्पष्टता तथा भ्राँतियों को समझना।
(3.) विद्यार्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर उनको नामांकित करना।
(4.) रिपोर्ट कार्ड में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण अंकित करना।


Also Read-
CDP Important Objectives Part-15
CDP Important Objectives Part-13

TELEGRAM LINK:-

👉Join Here – PDF Other Study Material पाने के लिये अब आप हमारे Telegram Channel को Join कर सकते हैं |👈